नईदिल्लीलीक्स… (31 may ) । यास तूफान का असर भले खत्म हो गया है, लेकिन पश्चिमी बंगाल के मुख्य सचिव अलवन बंधोपाध्याय को केंद्र द्वारा दिल्ली बुलाए जाने पर ममता सरकार ने आपत्ति जताई है। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।
नियम व संविधानों का हवाला
ममता ने अपने पत्र में कई नियमों और संविधान का हवाला देते हुए मुख्य सचिव के तबादले को गलत बताया है। ममता ने कड़े शब्दों में कहा है कि इस संकट की घड़ी में अपने मुख्य सचिव को नहीं छोड़ सकती, न ही छोड़ रही है। विगत दिनों यास साइक्लोन पर पीएम-सीएम मीटिंग का भी ममता बनर्जी ने इस पत्र में उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम की बैठक में किसी विधायक शुभेंद्र अधिकारी को आमंत्रित करने का कोई औचित्य नहीं है।