नईदिल्लीलीक्स… (31 may ) । राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के बाद एक याचिका दायर की गई थी कि दिल्ली में अभी निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित है तो सेन्ट्रल विस्टा का काम क्यों नहीं रोका गया। याचिकाकर्ता का कहना था कि 500 से ज्यादा मजदूर वहां काम कर रहे हैं, इससे वहां कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके अलावा कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की मंशा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कोर्ट के इस फैसले से पूर्व ही दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्य पर लगी रोक हटा ली है।