अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की संख्या 73 पहुंच गई है, जबकि शासन को 25 मौतें बताई जा रहीं हैं। मामले में की गिरफ्तारी हुई हैं। 50 हजार इनामी विपिन यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य फरार ॠषि शर्मा की तलाश में दविश दी जा रही हैं। जनपद में अग्रिम आदेश तक देशी शराब की दुकानें बंद हैं। नक़ली शराब के ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। गांव गांव प्रशासन द्वारा शराब न पीने की मुनादी कराई जा रही है।
विदित है कि अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ, थाना जवां के छेरत व अंडला व अन्य गांव में बीते शुक्रवार को शराब पीने से लोगों की मौत हो गई । इन लोगों ने गुरुवार को ठेके से शराब खरीदी थी और रात को उसका सेवन किया, जिसके बाद इन लोगों की हालत बिगड़ने लगी, कई लोगों की मौत हो गई और बाकी लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से या शराब ली गई थी उस ठेके को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया, इस मामले पर गांव वासियों ने उस ठेके पर कार्यवाही करने की मांग को करते हुए हंगामा काटा था । शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जिनकी गंभीर हालत है, उनका इलाज जारी है।