आगरालीक्स .(.News 1st June 2021 ) Breaking .. सीबीएसई 12 वीं परीक्षा निरस्त, कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए 12 वीं की बोर्ड परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को सीबीएसई 12 वीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त कर दी गई। सीबीएसई द्वारा आब्जेक्टिव क्राइटेरिया से रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
परीक्षा देने वाले छात्रों को दिया जाएगा मौका
सीबीएसई द्वारा जो भी छात्र 12 वीं की परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें मौका दिया जाएगा। पिछले साल की तरह ही जो छात्र परीक्षा देना चाहें वे दे सकते हैं। जब हालात सामान्य हो जाएंगे, उसके बाद 12 वीं के जो छात्र परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें परीक्षा देने का मौका दिया जा सकता है।
छात्र परीक्षा की तिथि का कर रहे थे इंतजार
सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा मार्च में हो जाती है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में 12 वीं की परीक्षा को आगे बढा दिया गया। 12 वीं के छात्र परीक्षा की तिथि का इंतजार कर रहे थे, ऐसे में परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है तो तमाम छात्र परीक्षा न होने से मायूस भी हैं। वे परीक्षा देना चाहते थे।