Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ First Day of Unlock Agra : Rs 1.50 crore sale in shah mobile market Agra in 9 Hours#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

First Day of Unlock Agra : Rs 1.50 crore sale in shah mobile market Agra in 9 Hours#agranews

586

आगरालीक्स…(2 June 2021 Agra) ग्राउंड जीरो रिपोर्ट . आगरा में 200 मी. के एरिया में फैली मार्केट में अनलॉक होते ही बम्पर सेल, 9 घंटे में 1.50 करोड की बिक्री, फिर भी व्यापारी बोले सेल हुई कम, देवेंद्र कुमार ​की रिपोर्ट

शाह मार्केट में सुबह से ही जुटी भीड़
आगरा में बाजार अनलॉक हो गए हैं. मार्केट को खोलने की परमीशन अभी 12 घंटे तक ही है. सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ही दुकानदार अपनी दुकानें खोल सकते हैं. मंगलवार से मार्केट खुल गए लेकिन मार्केट खुलते ही बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई. सबसे ज्यादा भीड़ शहर का सबसे बड़ा मोबाइल बाजार यानी एमजी रोड स्थित शाह मार्केट में देखी गई. यहां दुकानें खुलते ही कस्टमर्स का आना शुरू हो गया. हाल ये था कि मंगलवार को दोपहर के समय 43 डिग्री के तापमान में यहां लोगों की भीड़ इतनी थी कि कोई भी बाइक से इस मार्केट को क्रॉस नहीं कर पा रहा था. सड़क तक वाहन पार्क हो गए थे. शाह मार्केट मोबाइल का शहर में सबसे बड़ा मार्केट है. आसपास के जिलों से भी लोग यहां मोबाइल को ठीक कराने के लिए आते हैं. मंगलवार को जब मार्केट खुला तो सुबह से ही भीड़ यहां लगी हुई थी. किसी को अपना मोबाइल ठीक कराना था तो कोई मोबाइल का लेटेस्ट वर्जन की तलाश में यहां आया हुआ था.

एक दिन में डेढ़ करोड़ की सेल
शहर के सिर्फ 250 से 300 मीटर एरिया में फैली शाह मार्केट में 700 से अधिक मोबाइल की दुकानें और वर्कशॉप हैं. शाह मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता का कहना है कि मंगलवार को यहां औसतन एक दुकान की सेल करीब 20 हजार के आसपास रही है. ऐसे में 700 से अधिक दुकानों की सेल मंगलवार को करीब डेढ़ करोड़ के आसपास रही. आगरा में बाजार खुलने की अनुमति सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक है लेकिन शाह मार्केट दस बजे खुला. यानी 9 घंटे की दुकानदारी में इस मार्केट में डेढ़ करोड़ की सेल रही. एसोसिएशन अध्यक्ष सौरभ गुप्ता का कहना है कि ये सेल मार्केट के हिसाब से ज्यादा नहीं है. पिछले साल लॉकडाउन खुलने के बाद मार्केट की सेल इससे दोगुनी थी. उनका कहना है कि इस बार एक महीने से बाजार पूरी तरह से बंद रहा. लेकिन दुकानदारों ने किसी तरह घर पर ही रहकर लोगों के मोबाइल से संबंधित समस्याओं को सॉल्व किया है जिसके कारण मंगलवार की सेल पिछले साल के मुकाबले आधी ही रही है.

कोरोना के नियमों का हो रहा पालन:अध्यक्ष
शाह मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता का कहना है कि सरकार द्वारा कोरोना को लेकर जो गाइडलाइंस जारी की गई हैं, यहां के दुकानदार पूरी तरह से इसका पालन कर रहे हैं. मार्केट में दुकानदार और स्टाफ मास्क लगा रहे हैं. लोगों को भी मास्क लगाने के लिए कह रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!