आगरालीक्स ..(Agra news 5th June).आगरा में वीकएंड कर्फ्यू में आज और कल बाजार बंद हैं, पढे क्या खुला रहेगा और समय क्या है।
आगरा में वीकएंड कर्फ्यू में शनिवार और रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। 48 घंटे के लिए बाजार बंद रहेंगे, लेकिन लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।
ये खुले रहेंगे
फल सब्जी, दूध बेकरी की दुकानें
हॉस्पिटल, पैथोलाजी लैब, मेडिकल स्टोर, क्लीनिक
औद्योगिक निर्माण ईकाइयां
ट्रांसपोर्ट कंपनी और गोदाम
राशन वितरण की सभी दुकानें कीटनाशक दवाएं, खाद्य बीज की दुकानें
शराब की दुकानें और होम डिलीवरी की सुविधा
वीकएंड कर्फ्यू में दो दिन शराब की दुकानें सुबह 10 से रात सात बजे तकक खुली रहेंगी, शराब की दुकानों को बंद नहीं किया गया है। वहीं, होम डिलीवरी और ई कामर्स की सुविधा जारी रहेगी।