आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 14 दिन की बच्ची को ब्लैक फंगस, आपरेशन कर बचाई जान, इतनी कम उम्र का यह पहला केस।
आगरा में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 60 मरीज भर्ती हैं, आगरा के साथ ही आस पास के जिलों से मरीज भर्ती हो रहे हैं।
14 दिन की बच्ची का किया आपरेशन
एसएन मेडिकल कालेज में हाथरस निवासी 14 दिन की बच्ची को ब्लैक फंगस होने पर भर्ती किया गया। बच्ची के गाल पर ब्लैक फंगस फैल रहा था, ईएनटी सर्जन डॉ अखिल प्रताप सिंह ने बच्ची का आपरेशन किया। गाल के हिस्से से ब्लैक फंगस को निकाला गया।
इतनी कम उम्र का पहला केस
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय काला ने बताया कि 14 दिन की उम्र में ब्लैक ब्लैक फंगस का प्रदेश में यह पहला केस है। इससे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों की आंख निकाली जा चुकी है, इसके साथ ही दूरबीन विधि से आपरेशन कर नाक से ब्लैक फंगस निकाला जा चुका है।