कानपुरलीक्स.. (News 8th June).दर्दनाक हादसा, कानपुर में डबल डेकर एसी बस और टेंपों में भिडंत, दोनों गाडी खाई में गिरी, 17 की मौत।
कानपुर के थाना सचेंडी के किसान नगर में एसी डबल डेकर बस तेज स्पीड से जा रही थी, सामने से विपरीत दिशा में सवारियों से भरा आटो आ गया। एसी बस और आटो में भीषण भिडंत हो गई। एसी बस और आटो खाई में पलट गए।
17 की मौत, चार की हालत गंभीर
एक्सीडेंट की सूचना पर करीब 30 मिनट में पुलिस पहुंची। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। खाई में पलटी गाडियों से सवारियों को बाहर निकाला गया। 21 घायलों को हैलट अस्पताल भेजा गया, वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 17 को म्रत घोषित कर दिया।
टेंपो सवार सभी लोगों की मौत
कानपुर के आईजी मोहित कुमार ने बताया कि टेंपों में बिस्कुट पफैक्ट्री में काम करने वाले 12 कर्मचारी बैठे थे, हादसे में टेंपो के परखच्चे उड गए। टेंपों सवार सभी 12 की मौत हो गई।