मथुरा…(9 June 2021 Mathura) मथुरा की बल्देव पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार. अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0गौरव ग्रोवर के आदेश के अनुपालन में अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीचंद व क्षेत्राधिकारी महावन नीलेश मिश्रा के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव मय टीम के मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 154/21 धारा 147/148/149/452/323/324/506/307/302 भा0द0वि0 थाना बलदेव जनपद मथुरा की घटना में वांछित अभि0 राजू उर्फ कुशलवीर पुत्र बच्चू सिंह नि0 नगला बली कठेला थाना बल्देव मथुरा को गिरफ्तार किया गया. राजू उर्फ कुशलवीर उपरोक्त के कब्जे से आलाकत्ल एक अवैध तमंचा देशी 12 बोर चालू हालत में जिसकी नाल में कारतूस फंसा हुआ बरामद हुआ. अवैध तमंचा बरामदगी के आधार पर अभि0 राजू उर्फ कुशलवीर उपरोक्त के विरुद्ध 164/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हाजा पर पंजीकृत कराया गया. अभि0 के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.