आगरालीक्स….(11 June 2021 Agra) आगरा में 60 घंटे के लिए बाजार हुआ बंद.. लेकिन उससे पहले उमड़ी भीड. अब दो दिन डेयरी, मेडिकल और शराब की दुकानें ही खुलेंगी…ये होगी पाबंदी
आगरा में आगरा में एक जून से बाजार अनलॉक हो गए हैं, अभी सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खुल रहे हैं. बाजार खुलने का समय सुबह सात से शाम सात बजे तक है. अनलॉक में तीसरी सप्ताहिक बंदी आज रात सात बजे से शुरू हो गई है, जो कि सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगी.
12 और 13 जून को बाजार रहेंगे बंद
साप्ताहिक बंदी में 11 जून रात सात बजे से बाजार बंद हो गए हैं, 12 और 13 जून को बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे. बाजारों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, बेवजह बाहर निकलने वालों से अपील की जाएगी कि वे अपने घर पर ही रहें.
बेकरी, शराब की दुकान, दूध और सब्जी को अनुमति
12 और 13 जून को बेकरी खुली रहेंगी, दूध और सब्जी की दुकानों को अनुमति दी गई है. मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल खुले रहेंगे. इसके साथ ही शराब की दुकान सुबह 10 से शाम सात बजे तक खुली रहेंगी. शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी.
बंदी से पहले बाजार में उमड़ी भीड़
शुक्रवार शाम को साप्ताहिक बंदी शुरू होने से पहले बाजारों में भीड़ उमड़ी. शहर के अधिकतर मार्केट में लोगों की भीड़ देखी गई. कई जगह तो जाम जैसे हालात भी पैदा हुए. शहर के भगवान टाकीज, न्यू आगरा, रामबाग, टेढ़ी बगिया, सिकंदरा, बोदला, शाहगंज, रुई की मंडी, ईदगाह, सदर, बिजलीघर, सुभाष बाजार, किनारी बाजार, फौव्वारा, राजा की मंडी, सिंधी बाजार, गुदड़ी, बेलनगंज, बालूगंज आदि मार्केट में अच्छी खासी लोगों की भीड़ देखी गई.