मथुरालीक्स….(13 June 2021 Mathura) मथुरा पुलिस ने मुकदमे में 9 वांछित पकड़े. वृंदावन में एक 19 साल का आरोपी नाजायज बंदूक के साथ किया अरेस्ट
अपराधियों के खिलाफ लिया जा रहा एक्शन
मथुरा पुलिस इस समय अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है. पुलिस मुकदमों में वांछित चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कस रही है और उन्हें दबोच रही है. इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना फरह अवधेश प्रताप सिंह ने 9 वांछितों को एक साथ पकड़ा है. इन आरोपियों के नाम कृष्णा उर्फ अर्जुन पुत्र विजेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र तेज सिंह, सुरेश पुत्र हरिसिंह,रनवीर सिंह उर्फ रन्नो पुत्र मान सिंह, रमेश पुत्र हरिसिंह, फतेह सिंह पुत्र रमेश, सियाराम पुत्र बाबू, राधेश्याम पुत्र बाबू, सौदान पुत्र अमोलिक निवासीगण ग्राम नगला छीतर सिंह थाना फरह को परखम चौराहे से गिरफ्तार किया गया. विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त गणों को जेल भेजा जा रहा है.

वहीं प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन शशिप्रकाश शर्मा और निरीक्षक अपराध जगदीश प्रसाद मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर राल से खुशीपुरा जाने वाले रास्ते पर बम्बा पुलिया निकट से अभियुक्त अनिल पुत्र बन्नो उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम राल थोक कुबेर थाना वृन्दावन को 01 देशी बन्दूक 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है.