आगरालीक्स..(.Agra News 14th June) आगरा में ताजमहल, आगरा किला सहित सभी स्मारक 16 जून से खुल जाएंगे, आदेश जारी। (ASI notification to open monument5s Taj Mahal)
कोरोना की दूसरी लहर में 16 अप्रैल को ताजमहल, आगरा किला सहित सभी स्मारक बंद कर दिए गए थे। 15 जून तक स्मारकों को बंद रखने के आदेश जारी हुए थे। अब पुरातत्तव सर्वेक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सभी स्मारकों को कोरोना के केस कम होने पर 16 जून से खोलने के आदेश दिए गए हैं। (Taj Mahal open with Limited Tourist)

पर्यटकों की संख्या होगी सीमित
केस कम होने पर 16 जून से खोलने के आदेश दिए गए हैं। ताजमहल में पर्यटकों की संख्या की जाएगी सीमित, जिला स्तरीय कमेटी लेगी निर्णय एएसआई द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार राज्य और जिला स्तरीय कमटी निर्णय लेगी कि कितने पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश दिया जाएगा। पर्यटकों की संख्या सीमित रहेगी। इसके लिए तैयारी चल रही है।