आगरालीक्स..(Agra News 15th June) आगरा में पीएनजी का कनेक्शन ठीक से न करने से आग लग गई, महिला झुलस गई। लोगों ने कंपनी के एक कर्मचारी को पकड लिया, ठेकेदार के आने के बाद उसे छोडा।
आगरा के फतेहाबाद रोड तोरा निवासी मुकेश शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि उन्होंने पीएनजी का कनेक्शन कराया, सोमवार सुबह साढे नौ बजे ग्रीन गैस लिमिटेड के कर्मचारी कनेक्शन करने के लिए घर पर आए। कर्मचारियों ने मीटर और किचन का मुख्य वाल्व बंद किए बिना ही कनेक्शन चालू कर दिया। इससे किचन में गैस फैल गई।
चूल्हा जलाते ही लगी आग
मुकेश की पत्नी रंजना शर्मा ने चूल्हा जलाने के लिए आग जलाई, इससे आग लग गई। वह चीखते हुए बाहर की तरफ दौडी, मुकेश ने वाल्व बंद कर दिया, इससे आग बुझ गई लेकिन तब तक रंजना शर्मा जल झुलस चुकी थी। यह देख एक कर्मचारी भाग गया, एक को लोगों ने पकड लिया।
ग्रीन गैस के अधिकारियों के पहुंचने पर कर्मचारी छोडा
आग लगने से रंजना का हाथ जल गया, किचन का एग्जास्ट भी जल गया। ग्रीन गैस के अधिकारियों के पहुंचने के बाद कर्मचारी को छोडा।