आगरालीक्स..(Agra News 15th June). आगरा में दर्दनाक हादसा, बारिश के बाद निर्माणाधीन मकान ढहा, तीन बच्चों की मौत, छह घायल।
आगरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मंगलवार शाम छह बजे बारिश शुरू हो गई। कागरौल, खेरागढ में करीब 30 मिनट की बारिश हुई। बारिश के करीब एक घंटे बाद हाकिम सिंह का निर्माणाधीन मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में नौ लोग दब गए।
एक बेटा और दो बेटियों की मौत
हादसे के बाद ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को एक के बाद एक बाहर निकाला। मलबे में तीन बच्चों सहित नौ लोग दब गए थे। हादसे में घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल हौर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचा गया। मगर, तब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी। एक बेटा और दो बेटियों की मौत हुई है। वहीं, छह लोग घायल हैं, उन्हें भर्ती कराया गया है।
मकान में गाडर पटिया की डाली गई थी छत
खेरागढ के कागरोल के मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप से 100 मीटर की दूरी पर मकान बन रहा था। मकान पर गाडर और पटिया की छत डाली गई थी, उसे सर्पोट करने के लिए कोई पिलर नहीं था और चार इंच की दीवार थी, बारिश के एक घंटे बाद मकान ढह गया, मकान में एक परिवार के लोग बैठे हुए थे। दर्दनाक हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
मकान के मलबे में लगे लोग
सात साल की रोशनी, सात साल के महंत, पांच साल की प्राची, तीन साल की डौली, 35 साल के राजेश, 30 साल की चांदनी और हाकिम सिंह।