आगरालीक्स.(.Agra News 15th June) आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य सबसे ज्यादा,अध्यक्ष पद पर भाजपा के तीन दावेदार.
आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 51 जिला पंचायत सदस्य तीन जुलाई को मतदान करेंगे, उसी दिन मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
ये होगी चुनाव प्रक्रिया
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा
26 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
29 जून को अपना नाम वापस ले सकेंगे।
तीन जुलाई को मतदान होगा और मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
51 में से बसपा समर्थित 20 सदस्य, भाजपा के 18
जिला पंचायत के 51 पद हैं, इन 51 पदों के लिए चुनाव हुए। इसमें से बसपा समर्थित 20 सदस्यों ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा समर्थित 18 सदस्य चुनाव जीते हैं। जिला अध्यक्ष पद के लिए 26 वोट चाहिए। बसपा के सबसे ज्यादा सदस्य होने के बाद भी अध्यक्ष पद के लिए कोई ठोस दावेदार नहीं है। जबकि भाजपा के सदस्य कम हैं लेकिन भाजपा में तीन दावेदार हैं, इनके बीच में सदस्यों का समर्थन दिखाने की होड मची हुई है।