आगरालीक्स... मैं आगरा से भाग आया हूं, मेरी पत्नी चाकू लेकर मेरे पीछे पडी है, यह वीडियो बनाने वाले विनय तिवारी मिल गए हैं, आगरालीक्स से एक्सक्लूसिव बातचीत में विनय तिवारी ने बताया कि यह फनी वीडियो है।
सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति हाईवे पर भाग रहा है और कह रहा है कि मुझे बचा लीजिए, दोस्तो, मेरी बीवी मेरे पीछे पडी हुई है,मेरी जान के लाले पडे हुए हैं। मैं आगरा से भाग आया हूं। हाईवे पर भाग रहा हूं। मेरी बीवी मेरे पीछे पडी हुई है।
कल घर पर ऐसे ही बैठे हुए थे, मेरी बीवी ने मजाक ही मजाक में पूछ लिया, तुम मुझे कितना प्यार करते हो। मैं समझ नहीं पाया, मैने उससे कह दिया दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा। कल से मेरे पीछे चाकू लेकर पडी हुई है, वह दिल चीर कर देखना चाहती है कि मैं उसे कितना प्यार करता हूं।
एक महीने पहले बनाया था यह फनी वीडियो
विनय तिवारी, मायपुरी, टेढी बगिया आगरा के रहने वाले हैं, उन्होंने आगरालीक्स को बताया कि वे फनी वीडियो बनाते हैं। कोरोना काल में वीडियो बनाना शुरू किया। उनका साथ उनकी पत्नी भी देती हैं। यह वीडियो उन्होंने एक महीने पहले बनाया था और अब वायरल हो रहा है।
जानिए क्या कहा विनय तिवारी ने
आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी विनय तिवारी पिछले 20 साल से थियेटर से जुड़ा काम ही कर रहे हैं. ये आर्टिस्ट हैं और आगरा सहित आसपास के जिलों में भी कई प्रोग्राम में भाग ले चुके हैं. इनका कहना है कि डीवीडी के समय से ही मैं इस काम को कर रहा है. पिछले डेढ़ साल पहले मैंने अपना यू ट्यूब चैनल ‘सांसों की जरूरत है’ को बनाया है. इसमें मैं और मेरी पत्नी ही फनी वीडियोज अपलोड करते हैं. मेरा उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना है.
इस तरह बनाया वीडियो
उनका कहना है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शाहदरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे का है. इसमें मैंने अपने एक हाथ में मोबाइल लेकर भागते हुए यह वीडियो शूट किया है. उनका कहना है कि ये वीडियो किसी ने मेरे यू ट्यूब चैनल से डाउनलोड कर लिया है और इसे अन्य सोशल मीडिया पर गलत उद्देश्य से वायरल कर दिया है, जबकि मैं पूरी तरह से कहना चाहता हूं कि ये मेरा funny video है जिसमें मैंने अपने यू ट्यूब चैनल के लिए बनाया है. इसमें मैं और मेरी पत्नी साथ मिलकर काम करते हैं. विनय तिवारी का कहना है कि वह इससे पहले लंगुरिया घंटोली और लाल टमाटर पोदीना जैसे गाने भी बना चुके हैं.
विनय तिवारी की अपील
थियेटर आर्टिस्ट विनय तिवारी का कहना है कि ये वीडियो और मेरी पत्नी ने मनोरंज के उद्देश्य से ही बनाया है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके कारण आगरा के पुलिस प्रशासन को भी परेशान होना पड़ सकता है. ऐसे में मेरी अपील है कि इस वीडियो को गलत उद्देश्य से न लें.