आगरालीक्स… (24 june ) । बारिश के दौरान आज पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
फतेहपुरसीकरी में हादसा
फतेहपुर सीकरी के गांव खेड़ा कोरई में गुरुवार की दोपहर बारिश हो गई। इस दौरान गांव के कुछ लोग गांव में ही एक पीपल के पुराने पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ गिर गया, जिससे लोग उसके नीचे दब गए। कुछ लोग चुटैल हो गए। हादसे में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
जेसीबी की मदद से निकाले शव
बाद में ग्रामीणो ने जेसीबी की मदद से तीनों के शवों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शवों का पंचनामा भर रही है।