आगरालीक्स …आगरा में मलपुरा में दो शव मिले हैं, ये दोनों मामा, भांजे बताए जा रहे हैं। शादी से लौट रहे थे, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा में शुक्रवार को रोहता जखौदा नहर बाईपास रोड के किनारे गडढे में दो शव मिले हैं, ये दोनों नगला रेवती थाना मलपुरा के बताए जा रहे हैं।
स्कूटी से मामा भांजे जा रहे थे शादी में
बताया जा रहा है कि मामा और भांजे स्कूटी से शादी में जा रहे थे, आशंका है कि रास्ते में बिजली का करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। सुबह मौत की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई और जांच चल रही है।