आगरालीक्स..(Agra News 25th June) आगरा में कोरोना के नए केस से दोगुने ज्यादा मरीज ठीक हुए, एक्टिव केस हुए कम।
आगरा में कोरोना के केस कम होने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ रही है। 25 जून को आगरा में कोरोना के नौ नए केस आए हैं और 18 मरीज ठीक हो गए। आगरा में अब कोरोना के 25678 मरीज हो चुके हैं, इन मरीजों में से 25160 मरीज ठीक हो गए हैं।
67 एक्टिव केस
आगरा में अब 67 एक्टिव केस हैं, इन 67 मरीजों का आगरा में इलाज चल रहा है। इसमें भी अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में अपने घर पर रहकर ही इलाज करा रहे हैं।
