मथुरालीक्स…(25 June 2021 Mathura News) मथुरा पुलिस ने 3 वांछित पकड़े. इनमें एक महिला भी शामिल. मुकदमे में फरार चल रहे थे तीनों.
घर पर ही मिले तीनों
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0गौरव ग्रोवर के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन एवं वांछित अपराधी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मांट धर्मेंद्र चौहान के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील एसआर गौतम द्वारा उ0नि0 मनमोहन शर्मा मय पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना के मुकदमा के वांछित अभियुक्त लोकेश पुत्र धनराज, श्रीमती उमेश पत्नी धनराज, भोला पुत्र धनराज निवासीगण जरैलिया बाजना थाना नौहझील अपने घर पर मौजूद है. इस सूचना पर विश्वास करते हुये प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील द्वारा मय पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये उपरोक्त वांछित अभियुक्तगणो को पकड लिया. पकड़े गए अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.