मथुरालीक्स….(25 June 2021 Mathura News) मथुरा पुलिस ने अवैध देशी शराब सहित आरोपी पकड़ा. एक जुआरी को भी किया अरेस्ट
मथुरा की थाना महावन पुलिस ने अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त को अरेस्ट किया है. इसके अलावा पुलिस ने दूसरे स्थान से एक जुआरी को भी अरेस्ट किया है. एसएसपी, मथुरा के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महावन के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महावन द्वारा मय पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त गिर्राज किशोर पुत्र विजय सिंह निवासी नगला राय सिंह भाग पचावर थाना महावन मथुरा को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इसके पास से नाजायज 25 पौव्वा देशी शराब नगीना ब्राण्ड बरामद की है.
वहीं थाना महावन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे खाई बाडी करने वाले अभियुक्त हरदेव पुत्र नत्थीलाल निवासी कुम्हारपाडा कस्बा को गिरप्तार किया गया.