आगरालीक्स…(Agra News 26th June) आगरा 26 जून प्रेस रिव्यू, आगरा में 612 हेक्टेयर जमीन पर बसेगा ग्रेटर आगरा। महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
प्रदेश में बढा डेल्टा प्लस का खतरा, बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के सैंपल की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग, महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत। गर्भवती महिलाओं को जल्द लगेगा टीका। कोरोना के इलाज पर किए गए खर्च पर दो साल मिलेगी आयकर छूट। मास्क न पहनने पर विवाद, बैंक के गार्ड को बरेली में मारी गोली।
टिवटर का दुस्साहस, आईटी मंत्री रविशंकर का ही खाता बंद किया, एक घंटे तक खाता बंद रहने से केंद्रीय मंत्री खफा। 15 साल बाबद प्रेसिडेंशियल ट्रेन से दिल्ली से कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।

अमर उजाला
1-612 हेक्टेयर जमीन पर बसेगा ग्रेटर आगरा, एडीए की बोर्ड बैठक में इनर रिंग राड के पास नया आगरा बसाने पर सहमति। किसानों के साथ करार कर ली जाएगी जमीन।
2-स्मार्ट सिटी रैकिंग में यूपी में आगरा अव्वल, माइक्रो स्किल सेंटर में आगरा स्मार्ट सिटी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, देश में पांचवां स्थान
3-रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जमा करनी होगी ढाई गुना सिक्योरिटी
4-शु्क्रवार को ताजमहल रहेगा बंद तो ताज व्यू प्वाइंट से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार
5-श्री पारस हास्पिटल, दो घंटे के लिए खुलवाएंगे हास्पिटल, डॉ अरिंजय जैन की होगी पेशी
एसआईटी जांच होने से ही मिल सकेगा न्याय

दैनिक जागरण
1-विवि की कार्यपरिषद की बैठक में बीएड 2005 के 4656 छात्रों की मार्कशीट मानी फर्जी, 3635 छात्रों की मार्कशीट फर्जी और 1021 छात्रों की मार्कशीट टेंपर्ड, 45 छात्र के रोल नंबर दो बार, नाम अलग अलग, अभी इस पर होना है निर्णय
2-कोरोना के नौ नए केस
3-आईएमए की जांच समिति पर सवाल, किसे देंगे रिपोर्ट
4-ब्लैक फंगस के मरीज की निकाली गई आंख
5-विवि में प्रवेश के लिए 25 जुलाई तक होंगे वेब रजिस्ट्रेशन

हिंदुस्तान
1-वैक्सीन की कमी, दोपहर दो बजे की खत्म हो गई वैक्सीन
2-जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज होगा नामांकन
3-आगरा के यमुना पार से पकडा गया तेंदुआ शिवालिक के जंगलों में पहुंचा
4-विवि के एक जुलाई को स्थापना दिवस पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/