आगरालीक्स… (Agra News 26th June)आगरा में वाहनों पर डाला जा रहा नकली मोबिल आयल, एक और नकली मोबिल आयल की फैक्ट्री पर छापा, छह पकडे।
आगरा में पुलिस ने सदर क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में लिया, उसके पास से नकली मोबिल आयल मिलने पर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने फाउंड्री नगर के भगवती बाग स्थित ममता इंटर कॉलेज के पास एक फैक्ट्री में छापा मारा। टीम ने फैक्ट्री से बडी मात्रा में नकली मोबिल आयल जब्त किया है। इसके साथ ही ब्रांडेड कंपनी के डिब्बे, रैपर और पैकिंग का सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने नकली मोबिल आयल की पफैक्ट्री चला रहे युवक सहित छह को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ की जा रही है।
कारोबारी ने किराए पर दी थी फैक्ट्री
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि फैक्ट्री ट्रांस यमुना कालोनी फेज वन निवासी कारोबारी की है, कारोबारी ने दो साल पहले फैक्ट्री किराए पर दी थी। पुलिस नकली मोबिल आयल बनाने वाले और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।