आगरालीक्स..(Agra News 26th June) आगरा में हादसा, मिट्टी की धाय गिरी, चार लोग दबे, एक महिला की मौत की सूचना।
आगरा में शुक्रवार सुबह खंदौली के गांव पुरा लोधी में हादसा हुआ है। गांव में मिट्टी की धाय गिर गई, इसमें चार लोग दब गए। ग्रामीणों ने बाहर निकाला, इसमें से एक महिला की मौत हो गई है और तीन ग्रामीण घायल हैं। घायलों को भर्ती कराया गया है।