मथुरालीक्स .(Mathura News 26th June) दुस्साहस.. मथुरा में सुबह मंगला आरती के लिए जा रही महिला से बाइकर्स गैंग ने चेन लूटी, राहगीर बदमाशों से भिड गए, बदमाशों ने गोली मार दी, राहगीर की हालत गंभीर।
मथुरा में शनिवार सुबह 5 30 बजे पापड गली, छत्ता बाजार निवासी लता चतुर्वेदी और सरोज चतुर्वेदी श्री द्वारिकाधीश मंदिर की मंगला आरती में शामिल होने के लिए निकली। गली महतपुरा के पास पहुंची, पीछे से बाइक सवार बदमाश आए। लता चतुर्वेदी के गले से सोने की चेन लूटकर भागने लगे। उन्हें लगा कि बंदर ने पीछे से हमला किया है, उनके गले से सोने की चेन लूटने पर शोर मचा दिया। सामने से मथुरेश चतुर्वेदी आ रहे थे, वे बदमाशों से भिड गए और बाइक गिरा दी। बदमाशों को डंडे से पीटने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने उनके गोली मार दी। एक के बाद एक दो गोली बदमाशों ने मथुरेश को मारी।
जमीन पर गिर गए मथुरेश, बदमाशों का मोबाइल छीना
बदमाशों से भिडे मथुरेश दो गोलियां लगने पर गिर गए, लेकिन उन्होंने बदमाशों का मोबाइल छीन लिया। स्थानीय लोग आ गए, उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों की टीम इलाल कर रही है।
बदमाशों का दुस्साहस, सीसीटीवी में कैद
बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया, यह सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह का मीडिया से कहना है कि पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।