आगरालीक्स..(Agra News 27th June) आगरा के एसएन में ब्लैक फंगस के मरीज का जबड़ा निकाला गया, मरीज के मेदातां में 29 लाख रुपये खर्च हो गए लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां निजी हास्पिटल और आस पास के जिलों से मरीज गंभीर हालत में इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। सीएमओ कार्यालय से रिटायर हुए 62 साल के मरीज ने ब्लैक फंगस का इलाज मेदांता में कराया, उनके 29 लाख रुपये खर्च हो गए लेकिन 30 दिन तक इलाज चलने के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
एसएन में आपरेशन कर निकाला गया जबडा
मरीज को एसएन में भर्ती किया गया, प्रिंसिपल डॉ संजय काला ने बताया कि ईएनटी सर्जन डॉ अखिल प्रताप सिंह ने मरीज का जबडा निकाला, जबडा पूरी तरह से गल चुका था, नाक की हडडी भी निकालनी पडी। अभी मरीज की हालत गंभीर है। एक और मरीज राया से भर्ती हुआ है, उसका भी जबडा निकाला गया।