Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra hotter than Barmer and Jaisalmer on Tuesday, know the weather forecast here…#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra hotter than Barmer and Jaisalmer on Tuesday, know the weather forecast here…#agranews

223

आगरालीक्स…(29 June 2021 Agra News) आगरा मंगलवार को राजस्थान के बाडमेर और जैसलमेर से भी ज्यादा गर्म. दोपहर में लगा ऐसा जैसे सूरज उगल रहा आग. अब रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचेगा तापमान..पढ़ें

सुबह 10 बजे के बाद बर्दाश्त नहीं हो रही धूप
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है. मंगलवार को तो आगरा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी. सुबह 7 बजे से ही धूप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वो बर्दाश्त नहीं हो रही थी. 10 बजे के बाद से ही लोगों ने घर में कैद होना ही मुनासिब समझा. बाहर सड़कों पर वे ही लोग निकले जिन्हें अपने काम से जाना था या किसी अन्य काम से बाहर जरूरी जाना था, अन्यथा लोग घरों और आफिसों में ही कैद रहे. दोपहर के समय तो हाल बहुत ज्यादा विकराल थे. ऐसा लग रहा था कि मानो सूरज आग उगल रहा हो. लोग गर्मी के कारण व्याकुल दिखाई दिए. इससे उनके व्यवहार में भी परिवर्तन आ रहा है. गर्मी के कारण लोग रूखा व्यवहार कर रहे हैं.

राजस्थान के कई शहरों से गर्म रहा आगरा
आगरा में मंगलवार को रिकॉर्ड तापमान रहा. हाल ये रहा कि राजस्थान के सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले शहर जैसलमेर और बाडमेर से भी ज्यादा गर्मी आगरा में में रही. वहीं उत्तर प्रदेश में आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे ज्यादा गर्म शहर दर्ज किया गया. उत्तर प्रदेश में झांसी का तापमान मंगलवार को 44 डिग्री तक रहा जबकि आगरा का अधिकतम तापमान मंगलवार को 42.9 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान भी आगरा में 30 डिग्री के करीब रहा. यही कारण है कि लोगों को दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है.

बारिश की कोई संभावना नहीं
इधर कई दिनों से आगरा में बारिश की संभावना जता रहा मौसम विभाग भी अब बैकफुट पर है. अब विभाग द्वारा हाल फिलहाल आगरा में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है. आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भी लोगों को इस तरह की भीषण गर्मी को बर्दाश्त करना होगा.

आगरा में आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान

30-Jun29.042.0Strong surface winds during day time
01-Jul28.042.0Strong surface winds during day time
02-Jul29.040.0Partly cloudy sky
03-Jul29.040.0Partly cloudy sky
04-Jul29.040.0Partly cloudy sky
05-Jul29.041.0Partly cloudy sky
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!