आगरालीक्स…(2 July 2021 News) अब मास्क भी बन रहा फैशन ट्रेंड. दो रुपये से लेकर हजारों रुपये तक में मिल रहा मास्क, लेकिन ये शख्स पहन पर पूरे 5 लाख रुपये का मास्क…पढ़ें पूरी खबर
कपड़ों की मैचिंग के हिसाब से चल रहा मास्क
कोरोना महामारी ने मास्क को हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य बना दिया है. बाजार में दो रुपये कीमत से लेकर सैकड़ों और हजारों रुपये की कीमत के मास्क उपलबध हैं. आज जब कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलता है तो अपना मास्क ले जाना नहीं भूलता. आज मास्क फैशन ट्रेंड बन गया है. लोग अपने कपड़ों की मैचिंग का मास्क लगाने लगे हैं लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि एक मास्क की कीमत पांच लाख रुपये भी हो सकती है.

गोल्डन बाबा ने बनवाया 5 लाख का मास्क
कानपुर के मशहूर गोल्डन बाबा का मास्क इन दिनों सुर्खियों में है. मनोज सेंगर उर्फ मनोजानंद महाराज उर्फ गोल्डन बाबा ने सोने का मास्क बनवाया है, जिसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है. गोल्डन बाबा का कहना है कि मास्क के अंदर एक सेनेटाइजर की परत है जो तीन साल तक काम करेगा. गोल्डन बाबा ने अपने इस मास्क का नाम शिव शरण मास्क रखा है. बाबा के मुताबिक यह मास्क ट्रिपल लेयर है. बता दें कि मनोजानंद महाराज को सोने के आभूषण पहनने का बहुत शौक है जिसके कारण उनका नाम ही गोल्डन बाबा पड़ गया है.