नई दिल्लीलीक्स…(2 July 2021 News) एक पोस्ट करने पर करोड़ों रुपये कमाते हैं विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा. सूची हुई जारी. जानें कौन है टॉप पर
टॉप पर हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो
क्या आपको पता है कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले सेलेब्रिटी एक—एक पोस्ट से करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं. Hopperhq.com द्वारा आज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सर्वाधिक कमाई करने वालों की सूची जारी की गई है. इस सूची में पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम सबसे ऊपर है. उन्हें 30 करोड़ 80 लाख लोग फॉलो करते हैं. उन्हें एक पोस्ट के लिए 1604000 डॉलर यानी 12 करोड़ 67 हजार 420 रुपये दिये जाते हैं. दूसरे नंबर पर द रॉक के नाम से प्रसिद्ध हॉलिवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन हैं. जिन्हें एक पोस्ट के लिए 1523000 डॉलर यानी 11 करोड़ 39 लाख 72 हजार 943 रुपये मिलते हैं.
इतना कमाते हैं विराट और प्रियंका
इस सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहलीभी शामिल हैं. जिनका इस सूची में 19वां स्थान है. उनहें 13.20 करोड़ लोग फॉलो करते हैं तथा उन्हें प्रत्येक पोस्ट के लिए 680000 डॉलर यानी 5 करोड़ 8 लाख 79 हजार 232 रुपये प्रति पोस्ट मिलते हैं, जबकि सूची में 27वां स्थान प्राप्त करने वाली भारत की सिने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 6.50 करोड़ लोग फॉलो करते हैं. प्रियंका को प्रत्येक पोस्ट के लिए 403000 डॉलर यानी 3 करोड़ 1 लाख 53 हजार 427 रुपये मिलते हैं.