आगरालीक्स…(5 July 2021 Agra News) आगरा में कॉल सेंटर पर नौकरी करने को लेकर विवाद. पति के बाद पत्नी ने भी किया सुसाइड. घर पर रह गया 13 महीने की बेटी…
पति के थोड़ी देर बाद ही पत्नी ने दी जान
आगरा में पति—पत्नी की सुसाइड का मामला सामने आया है. मामूली बात को लेकर पहले पति ने फांसी लगाकर सुसाइड किया तो वहीं इसके थोड़ी देर बाद पत्नी ने नस काटकर अपनी जान दे दी. जब तक लोगों को पता चला तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. घर में दोनों का 13 महीने का बेटा रह गया है. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घर में कोहराम मच गया है.
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का मामला
मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के राहुल नगर का है. यहां रहने वाल आकाश की शादी तीन साल पहले ट्रांस यमुना में रहने वाली आरती सिंह के साथ हुई थी. दोनों शादी से पहले एक दूसरे को जानते थे और आपस में प्यार करते थे. आकाश एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी के समय आरती 12वीं पास थी उसने आगे पढ़ाई की इच्छा जाहिर की तो पति ने उसका एडमिशन आगरा के एक कॉलेज में करा दिया. बताया जाता है कि छह महीने पहले आरती एक कॉल सेंटर पर भी जॉब करने लगी थी, जिसको लेकर घर में थोड़ा बहुत विवाद भी हुआ था. इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में आरती का एंड्रॉयड फोन खो गया था. आरती आकाश से नया फोन दिलाने की मांग कर रही थी लेकिन आकाश इसको लेकर टाल रहा था. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो रहा था.
पहले पति ने लगाई फांसी
बताया जाता है कि रविवार को दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर बहस हुई थी. इस पर आकाश ने साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया. जब आरती ने फंदे पर आकाश को लटका देखा तो उसने भी चाकू से अपने हाथ की नस काटकर जान दे दी. परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया. आकाश आरती की घर में 13 महीने की एक बेटी रह गई है. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस का कहना है कि घर क्लेश के चलते दोनों ने सुसाइड किया है. फिलहाल कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है. शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी.