Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Wife had killed husband along with lover in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Wife had killed husband along with lover in Agra#agranews

214

आगरालीक्स…(7 July 2021 Agra News) आगरा में एमजी रोड पर मिली थी लाश. पुलिस ने खोला राज. प्रेमी से छठवीं शादी के लिए पति को इस तरह उतारा था मौत के घाट

26 जून को मिली थी लाश
आगरा के एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब के परिसर में 26 जून को हत्या कर मिले शव के मामले में पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया. पुलिस इस हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है. पत्नी ने ही प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कराई थी. वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी. जिसमें उसका पति बाधा बना हुआ था.

सीसीटीवी में भागता मिला प्रेमी
बता दें कि थाना हरीपर्वत क्षेत्र अं​तर्गत स्पीड कलर लैब के बरामदे में 26 जून को एक शव मिला था. पुलिस ने इस शव की पहचान फिरोजाबाद के जसराना के गुसियारी निवासी राजेंद्र यादव के रूप में की थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किस तो रात को घटनास्थल की ओर से एक युवक भागता हुआ दिखाई दे रहा था. पुलिस ने यह सीसीटीवी वीडियो मृतक राजेंद्र की बेटी शबनम को दिखाया तो उसने बताया कि ​कि ​फुटेज में भागता दिख रहा युवक का नाम राजू है और वह रायबरेली के सिरसिरा गांव का रहने वाला है. शबनम ने बताया कि राजू उसकी मां के साथ रहता था. इस पर पुलिस ने राजू और राजेंद्र की पत्नी जेमव से कड़ी पूछताछ की.

राजेंद्र से कहासुनी होने पर की थी हत्या
पूछताछ में जेमव ने बताया कि राजेंद्र की हत्या उसने अपने प्रेमी राजू के साथ मिलकर की थी. दरअसल जेमव राजू से शादी करना चाहती थी जबकि राजेंद्र इसमें बाधा बना हुआ था. ये लोग एमजी रोड के फुटपाथ पर ही रहते थे और मांगकर पूरा परिवार खाता था. पुलिस पूछताछ में पता चला कि जेमव राजेंद्र से पहले चार और लोगों से शादी कर चुकी थी और अब वह राजू के साथ शादी करना चाहती थी. इस बात को लेकर राजेंद्र और राजू में कहासुनी हो गई. 26 जून की रात को राजू ने राजेंद्र के सिर में गैस सिलेंडर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद जेमव ने गैस सिलेंडर को सामान में छिपा दिया. खून से सने कपड़े झाड़ियों में फेंक दिए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!