नईदिल्लीलीक्स… (7 July ) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में आगरा का भी प्रतिनिधित्व होगा। तीन घंटे बाद होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मंत्रियों और सांसदों का पीएम आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है। केबिनेट में 43 मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है।
राजकुमार चाहर और कठेरिया भी संभावितों में शामिल
मंत्रिमंडल का विस्तार होने से पहले ही पीएम आवास पहुंचने वाले नेताओँ में प्रमुख रूप से ज्योतिराव सिंधिया, एसपी सिंह बघेल, राजकुमार चाहर, रमाशंकर कठेरिया, सर्वानंद सोनेवाल, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, मीनाक्षी लेखी, अनुप्रिया पटेल, अजय भट्ट, शोभा करंदजले, सुनीता दुग्गा, प्रीतम मुंडे, शांतुन ठाकुर, नारायण राणे, कपिल पाटिल, पशुपतिनाथ परस्ती, आरसीपी सिंह, जी कृष्ण रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपला, अश्विनी वैष्णवी, मनसुख एल मंडाविया, हरदीपपुरी, राजीव चंद्रशेखर, बीएल वर्मा, निसिथ प्रमाणिक, प्रतिभा भौमिकी, डा. भारती पवार, भागवत करी, किरेन रिजजू, आरके सिंह शामिल हैं।
मोदी कर रहे संभावित मंत्रियों से बात
मोदी मंत्रिमंडल पहले 57 मंत्रियों को शामिल किया गया था। पीएम मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों से वार्ता कर रहे हैं।