आगरालीक्स..(Agra News 9th July). आगरा में शॉपिंग करना चाहते हैं तो आज ही कर लें, शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
आगरा पूरी तरह से अनलॉक हो गया है, बाजार से लेकर मॉल और सिनेमाघर से लेकर जिम खुल रहे हैं। मगर, अभी साप्ताहिक बंदी जारी है, साप्ताहिक बंदी में कोई छूट नहीं दी गई है।
आज रात 9 बजे से दो दिन के लिए बंद हो जाएंगे बाजार
आगरा में सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खुल रहे हैं, बाजार खुलने का समय सुबह सात से रात नौ बजे तक है। शुक्रवार रात नौ बजे से दो दिन की साप्ताहिक बंदी लागू है। आज रात नौ बजे से बाजार बंद हो जाएंगे और शनिवार और रविवार को बाजार नहीं खुलेंगे।
शनिवार और रविवार को इन्हें है छूट
शनिवार और रविवार को डेयरी, बेकरी, फल, सब्जी और दूध की बिक्री के लिए छूट है, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इसके साथ ही होम डिलीवरी की सर्विस जारी रहेगी।