आगरालीक्स …(Agra News 9th July).आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे 16 मरीजों में मिला कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट, डेल्टा वैरिएंट से तीन की मौत हुई है।
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा से 5 जून को 40 और 26 जून को 20 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए इंस्टीटयूट आफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटेड बायोलाजी, दिल्ली भेजे गए। 40 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की हेड डॉ आरती अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि 40 में से 16 मरीजों में डेल्टा वैरिएंट मिला है। आगरा के 10 मरीज हैं और 10 मरीज में से तीन मरीजों की मौत गई थी, एक मरीज की उम्र 49 साल है और वह महिला है।
6 मरीज इन जिलों के
डेल्टा वैरिएंट के 16 में से 10 मरीज आगरा के हैं, दो हाथरस, दो फीरोजाबाद, एक मैनपुरी और एक सहारनपुर का मरीज है।
डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीज नहीं मिले
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय काला का कहना है कि अभी तक आगरा में डेल्टा प्लस वैरिएंट का एक भी मामला नहीं मिला है। 33 सैंपल लखनउ भेजे गए हैं, 20 सैंपल दिल्ली भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट अभी आनी है।
