आगरालीक्स(Agra News 10th July). आगरा में साप्ताहिक बंदी में बाजार बंद हैं, पढे आज क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा।
आगरा में सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खुल रहे हैं, शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी है। ऐसे में शनिवार को बाजार बंद हैं, आगरा के प्रमुख बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे।
आगरा में दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को खुलेंगे बाजार
आगरा में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे। ऐसे में सोमवार को बाजार खुलेंगे, बाजार खुलने का समय सुबह सात से रात नौ बजे तक है।
इन्हें है छूट
साप्ताहिक बंदी में डेयरी, दूध और फल सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर भी खुले रहेंगे।