आगरालीक्स ..(Agra 10th July)आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा 26 जुलाई से होंगी, विवि की वेबसाइट पर जल्द परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
आंबेडकर विवि के बीए, बीएससी, बीकॉम सेकेंड और थर्ड ईयर और एमए, एमएससी, एमकॉम फाइनल ईयर के छात्रों की मुख्य परीक्षा 2020 21 शासन के निर्देश पर 15 अगस्त तक कराई जानी है। इसके लिए विवि प्रशासन तैयारी में जुटा है, कॉलेजों से भी आपत्तियां मांगी गई थी, इनका निस्तारण कर दिया गया है।
26 जुलाई से परीक्षाएं
विवि के पीआरओ डा प्रदीप श्रीधर का कहना है कि मुख्य परीक्षा 26 जुलाई से होनी है, इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। विवि की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा, इसके साथ ही केंद्रों की सूची भी जारी की जाएगी।