आगरालीक्स.. (News 10th July)आगरा सहित यूपी मेंएक बच्चा है तो कई सुविधाएं, दो बच्चे हैं तो लोन से लेकर बिजली पानी पर छूट, तीन बच्चे होने पर न सरकारी नौकरी और न लड सकेंगे चुनाव, दे सुझाव।
राज्य विधि आयोग ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ़्ट तैयार किया है। इस पर राज्य विधि आयोग ने आम लोगों ने सुझाव और आपित्तयां मांगी हैं, 19 जुलाई तक आगयोग को ईमेल statelawcommission2018@gmail.com या डाक से सुझाव और आपत्तियां भेजी जा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ़्ट की खास बातें
जिन दंपती का एक ही बच्चा है उनके लिए बच्चे की पढाई से लेकर सरकार की कई योजनाओं में लाभ मिलेगा, सरकारी नौकरी करने पर प्रमोशन में वरीयता दी जाएंगी। एक बच्चा होने और खुद ही नसबंदी कराने पर 20 साल तक फ्री इलाज, शिक्षा बीमा ओर सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी
दंपती के दो बच्चा होने पर बिजली पानी हाउस टैक्स से लेकर लोन में छूट दी जाएगी।
दो से अधिक बच्चे होने पर लगेेगी पाबंदी
दो से ज्यादा बच्चे हैं तो सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। नगर निगम सहित अन्य चुनाव नहीं लड सकेंगे। इसके साथ ही सरकार की 77 योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे।
आयोग की वेबसाइइट पर किया गया अपलोड
राज्य विधि आयोग ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ़्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, क्लिक करें http://upslc.upsdc.gov.in/MediaGallery/Bill07072021.pdf
यूपी में 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस पर नई जनसंख्या नीति
11 जुलाई को जनसंख्या दिवस है, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को नई जनसंख्या नीति 2021 30 जारी करेंगे।