आगरालीक्स..(Agra News 16th July). आगरा में दो और भू माफिया चिन्हित किए गए हैं, सदर तहसील में 38 भू माफिया हो चुके हैं घोषित। इनसे करोडों की जमीन को मुक्त कराया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काले का ताल दिल्ली गेट निवासी सुशील गोयल और कमला नगर निवासी सुरेश चंद्र अग्रवाल पर 3845 वर्ग मीटर जमीन अवैध रूप से बेचने का आरोप है, जमीन की कीमत 9 22 करोड रुपये आंकी गइ है। इन दोनों पर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज है। राजस्व निरीक्षक पहुप सिंह की संस्तुति पर टास्क फोर्स ने भू माफिया के रूप में चिन्हित किया गया है। जिला स्तरीय टास्क फोर्स से घोषणा के बाद दोनों की संपत्ति क्रय विक्रय नहीं कर सकेंगे। सुशील गोयल बसपा से चुनाव लड चुके हैं।