आगरालीक्स…(17 July 2021 Firozabad News) हर अष्टमी पर कैलादेवी दर्शन को जाते थे पांचों दोस्त. लेकिन इस बार 4 के घर लौटे शव. चीत्कार से गूंजा फिरोजाबाद का रामनगर
रामनगर में पहुंचे तीन शव
पांच युवक, पांचों दोस्त. हर अष्टमी पर मां कैला देवी के दर्शन करने के लिए जाते थे लेकिन इस बार शायद कुछ और ही मंजूर था. 5 में से 4 दोस्तों के शव फिरोजाबाद वापस पहुंचे. मरने वाले तीन दोस्त फिरोजाबाद के रामनगर के रहने वाले थे. इनके शव जब घर पहुंचे तो पूरा क्षेत्र चीत्कार से गूंज उठा. देखने वाले हर किसी व्यक्ति की आंखें नम थी. सभी मृतक शादीशुदा थे. परिवार का हाल बेहाल था. नगर विधायक मनीष असीजा भी दिलासा देने मृतकों के घर पहुंचे.

धौलपुर मे हुआ हादसा
कैलादेशी दर्शन को जा रहे 5 दोस्तों की कार धौलपुर के बाड़ी और सरमथुरा स्थित हाइवे पर बोलेरो से जा टकराई. हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार उछलकर दस फीट गहरे गड़ढे में जा गिरी. दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में 5 दोस्तों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह से घायल है. उधर बोलेरो सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और परिजनों को सूचित किया है.
बताया जाता है कि फिरोजाबाद में रहने वाले 5 दोस्त रितेश (30), अरविंद (30), प्रमोद (32), देवेंद्र (35) की मौत हो गई और प्रवीण (35) शुक्रवार को कैला देवी दर्शन के लिए गए थे. ये लोग अपनी वैगनआर कार से गए थे. शनिवार को पांचों कार से ही वापस लौट रहे थे कि धौल्पुर के पास सरमथुरा में इनकी कार सामने से आ रही एक बोलेरो से बुरी तरह जा टकराई. हादसा इतना भीषण और जबर्दस्त था कि कार उछलकर 10 फीट गहरे गड़ढे में जा गिरी.
इन लोगों की हुई मौत
रितेश
अरविंद
प्रमोद
देवेंद्र
ये लोग हुए घायल
कार सवार प्रवीण
बोलेरो सवार ब्रजेश और उसका ड्राइवर
इधर हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. यहां घायल प्रवीण ने पुलिस को बताया कि हम पांचों दोस्त हर अष्टमी को कैलादेवी दर्शन करने के लिए जाते हैं. सभी फिरोजाबाद के रामनगर मोहल्ले के रहने वाले हैं. गाड़ी रितेश चला रहा था और यह गाड़ी उसी की है.