आगरालीक्स…(17 July 2021 Agra News) आगरा में कुछ इलाकों में 5 मिनट हुई तेज बारिश तो कई इलाके रह गए सूखे. बादल छाए हुए हैं..जानिए शनिवार को कैसा रहा तापमान
बारिश का इंतजार ही करता रह गया आधा शहर
आगरा में शनिवार शाम को काले घने बादल छाए और मौसम सुहाना हुआ तो लोगों को उम्मीद बंधी कि बारिश होगी. लेकिन बारिश तो कुछ ही इलाकों में हुई. जहां हुई वहां भी 5 मिनट. आधे से ज्यादा शहर तो बारिश का इंतजार ही करता रह गया और बारिश नहीं हुई. हालांकि लोगों के लिए राहत इस बात की रही कि मौसम जरूरी सुहावना हो गया. हवाएं चलती रहीं. शाम को भी काले घने बादलों का डेरा शहर में लगा रहा. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की पूरी संभावना है. आज रात को या रविवार को तेज बारिश का पूर्वानुमान है.
40 डिग्री से अधिक रहा तापमान
इधर आगरा में शनिवार को भी तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक था.