आगरालीक्स..(Agra News 17th July) आगरा में औषधि विभाग की टीम की माधव ड्रग हाउस पर रात तक चली कार्रवाई, स्टाक किया गया चेक, माधव ड्रग हाउस और दो गोदाम सील।
आगरा में औषधि विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर को नवीन अरोरा के माधव ड्रग हाउस पर मुख्यालय के निर्देश पर जांच शुरू की। सहायक औषधि आयुक्त अखिलेश कुमार जैन ने मीडिया को बताया कि करीब 12 दवाओं का स्टॉक चेक किया गया। लेकिन संचालक नवीन अरोरा कितनी दवा खरीदी गई, कितनी दवा की बिक्री हो गई और स्टाक में कितनी बची हैं इसकी जांच शुरू की गई। संचालक टीम को गोल्डन प्लेस स्थित दो गोदामों पर लेकर गया, गोदाम में तमाम दवाएं रखी हुई थी, इससे स्टॉक चेक नहीं किया जा सका। रात को औषधि विभाग की टीम ने माधव ड्रग हाउस और उसके दोनों गोदामों पर सील लगा दी, रविवार को सील खोलकर आगे जांच की जाएगी। टीम में औषधि निरीक्षक मथुरा अनिल आनंद और फीरोजाबाद सुनील कुमार, आगरा राजकुमार शर्मा शामिल रहे।