आगरालीक्स .(Agra News 18th July)..आगरा में 12 साल की बालिका के साथ गैंगरेप, एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, बालिका का मेडिकल कराया गया है।
आगरा के थाना एत्माउददौला क्षेत्र के शाहदरा में रविवार को 12 साल की बालिका को पडोसी युवक ने घर पर बुलाया, उसे पकड लिया, युवक ने अपने साथियों के साथ बालिका से गैंगरेप किया।
बालिका रोते हुए घर पहुंची
बालिका रोते हुए अपने घर पहुंची, उसने परिजनों को बताया कि पडोसी युवक ने अपने साथियों के साथ गैंगरेप किया है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
मेडिकल कराया गया
बालिका के साथ गैंगरेप करने के आरोपियों को पुलिस ने पकड लिया है, एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है।