लखनऊलीक्स… (18 July ) । प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल भी जोरदार तैयारी में जुटे हैं। बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन 23 जुलाई को अयोध्या में होगा।
सतीश चंद्र मिश्र हैं ब्राह्मण सम्मेलन के आयोजक
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। बसपा का लक्ष्य सर्वसमाज के प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसी को लेकर पार्टी जातीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसकी शुरुआत ब्राह्मण सम्मेलन से होगी।
बसपा के हर जिले में आयोजित होंगे सम्मेलन
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। इसी क्रम में पहला ब्राह्मण सम्मेलन 23 जुलाई को अयोध्या में होगा। बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मण सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को दी है।
मायावती के आवास पर एकत्र हुए दो सौ ब्राह्मण नेता
बसपा मुखिया मायावती के आवास पर बसपा से जुड़े प्रदेश भर से दो सौ से अधिक ब्राह्मण नेता एकत्र हुए थे। इसके बाद ही प्रदेश भर में ब्राह्मण सम्मेलन कराने का फैसला किया गया। बसपा एक बार फिर से 2007 विधानसभा चुनाव की तरह ही ब्राह्मणों को फ्रंट पर लाकर अपने परंपरागत वोट बैंक की मदद से सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में है