Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Oral cancer treatment in AMU Dental College # aligarh
agraleaksअलीगढ़ लीक्सटॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

Oral cancer treatment in AMU Dental College # aligarh

187

अलीगढ़लीक्स… ( 20 July ) । एएमयू के डेंटल कॉलेज में मुंह के कैंसर के इलाज की भी सुविधा।

एएमयू में डा. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कालेज की रजत जयंती के अवसर पर ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में एक ओरल आन्कोलॉजी यूनिट की स्थापना की गई है।

कुलपति ने किया ओरल ऑन्कोलॉजी यूनिट का उद्घाटन

उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने किया। प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस अवसर पर ‘यूनिवर्सिटी जर्नल आफ मैक्सिलोफेशियल सर्जरी एंड ओरल साइंसेज के पहले अंक का भी लोकापर्ण किया।

सर्जरी टीम को शामिल करने पर जोर

प्रोफेसर तारिक मंसूर ने ओरल आन्कोलाजी यूनिट की स्थापना की सराहना की और मुख कैंसर के इलाज में बेहतर परिणाम के लिए एक अंतः विषय सर्जरी टीम को शामिल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने डेंटल कालेज के विकास के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और प्रथम अंक में उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले लेखों के प्रकाशन के लिए बधाई दी।

इलाज को किफायती बनाने पर जोर

इस अवसर पर प्रोफेसर शाहिद ए सिद्दीकी प्रिंसिपल और सीएमएस, जेएन मेडिकल कालेज ने ओरल आन्कोलाजी यूनिट की स्थापना की सराहना की और कहा कि देश में चुनिंदा स्थानों पर मुंह के कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है और यह बहुत महंगी भी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए इलाज को किफायती बनाने की जरूरत है।

मुंह का कैंसर रोकने को प्राथमिकता

ओरल एण्ड मैगजीलोफेशियल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एसएस अहमद ने कहा कि ओरल आनकोलोजी यूनिट की स्थापना का उद्देश्य मुख कैंसर को रोकना ओर उसका शीघ्र पता लगाकर रोग का निवारण करना है।

दंत चिकित्सक हुए हैं लाभान्वित

प्रोफेसर आरके तिवारी (प्रिंसिपल जेडए डेंटल कालेज) ने कहा कि डेंटल कालेज की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में कई वेबिनार आयोजित किए गए, जिससे बड़ी संख्या में दंत चिकित्सक लाभान्वित हुए। उन्होंने डेंटल कालेज के विकास के लिए कुलपति के सहयोग का भी उल्लेख किया।

इन्होंने किया प्रतिभाग

प्रोफेसर जीएस हाशमी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डा० जेडए डेंटल कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भाग लिया। प्रोफेसर एन डी गुप्ता, प्रोफेसर अफशां बे, डा० शादाब रिज़वी, डा० एम.के. जिंदल, डा० कलीम अंसारी और डा० तबीश उर्रहमान इस अवसर पर भी उपस्थित थे। सहायक प्रोफेसर डा० मुहम्मद दानिश ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

हेल्थ

Agra News: IAP Agra provided CPR training to police personnel and raised awareness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पु​लिसकर्मियों को दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग. आईएपी ने पुलिस...

error: Content is protected !!