अलीगढ़लीक्स… ( 20 July ) । एएमयू के एसटीएस स्कूल में एनसीसी के कैडेटों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे वृहद पौधरोपण अभियान के तहत यह पौधरोपण किया जा रहा है।
एनसीसी के मिन्टो सर्किल में वृहद पौधरोपण
इस अवसर पर एसटीएस स्कूल के प्रधानाचार्य फ़ैसल नफ़ीस, एन सी सी अधिकारी डा० नसीम अहमद, सूबेदार मेजर श्री देवी सिंह, सूबेदार भगवान सिंह, हवलदार भूपेंद्र सिंह, हवलदार राजेन्द्र सिंह ,एसटीएस स्कूल के अध्यापक ސިमोहम्मद तारिक़, मुहम्मद फ़ुरक़ान, मुहम्मद अदनान, फ़रहान हबीब, मुदस्सिर रिज़वी, अज़ीम हमीद एवं मनसूर ख़ान एवं एन सी सी के कैडिटों की उपस्थिति में यह वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
पृथ्वी का तापमान रह सकेगा नियंत्रित
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फ़ैसल नफ़ीस ने एनसीसी कैडेटों से कहा कि हमें अपने आस पास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए जिससे हमें शुद्ध आक्सीजन प्राप्त हो सके, साथ ही फलदार वृक्षों से हमें छाया ,फल एवं पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायता मिलती है और पृथ्वी का तापमान भी नियंत्रित रहता है।
फ़ैसल नफ़ीस ने अपने संक्षिप्त भाषण में स्कूल के सभी एनसीसी कैडिटों का आहवान किया कि आप सभी को पौधे लगाने के साथ ही साथ कम से कम एक एक पौधे की देख रेख की जिम्मेदारी को भी स्वीकारना होगा तभी हमारा अभियान सफ़ल हो सकेगा। एस टीएस स्कूल के सभी एनसीसी कैडिटों ने अपने अपने पौधों की देखभाल करने के दायित्व को स्वीकार किया।