नईदिल्लीलीक्स..। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण कम होने के मद्देनजर सोमवार से अनलॉक 8 में और अधिक छूट दी जाएगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण कम होने के मद्देनजर सोमवार से अनलॉक 8 में और अधिक छूट दी जाएगी। इस बार दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जाएगा। लेकिन राज्य सरकार ने स्कूल, कॉलेज और कोचिंग के लिए कोई नई छूट नहीं दी है।
ये सभी खुलेंगे
दिल्ली में अनलॉक 8 के तहत सभी सिनेमाघर, थियेटर और मल्टी प्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। साथ ही दिल्ली मेट्रो में अब सभी सीटों पर बैठकर यात्रा कर सकेंगे। डीटीसी बसें भी पूरी क्षमता से चल सकेंगी। शादी समारोह में भी अब 50 के स्थान पर सौ लोग शामिल हो सकेंगे। बतादें कि अनलॉक 7 के तहत दिल्ली सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों की एजूकेशन गैदरिंग के लिए खोलने की इजाजत दी थी। शैक्षणिक संस्थानों में भौतिक उपस्थिति की अनुमति बरकरार रहेगी लेकिन नियमित आफलाइन क्लासेज अभी शुरू नहीं होंगी।