Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Distt Administration allow to open temple on First Monday of Sawan, Mahant together close temple to protect from Corona 3rd Wave#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Distt Administration allow to open temple on First Monday of Sawan, Mahant together close temple to protect from Corona 3rd Wave#agranews

303

आगरालीक्स…(25 July 2021 Agra News) आगरा को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए शिवालयों के महंतों ने मिसाल पेश की है, प्रशासन ने मंदिर खोलने की अनुमति दी तो महंत बोले सोमवार को पट

सावन का पहला सोमवार कल
आगरा में सावन माह का अपना एक विशेष महत्व है. आगरा के चारों कोनों पर शिव के रूप विराजमान हैं. एक कोने पर राजेश्वर महादेव हैं तो दूसरे कोने पर पृथ्वीनाथ. तीसरे कोने पर कैलाश महादेव है तो वहीं चौथे कोने पर बल्केश्वर महादेव. इन चारों के अलावा शहर के मध्य में श्री मनकामेश्वर महादेव और रावली महादेव भी विराजित हैं. इन सभी मंदिरों की महिमा दूर—दूर तक फैली हुई है. सावन माह के हर सोमवार में तो यहां लोग दूर—दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं. शिवालयों की महानता इतनी अधिक है कि आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक परिक्रमा लगाई जाती रही है.

प्रशासन ने दी अनुमति
आगरा के सभी प्रमुख शिवालयों में सोमवार को दर्शनों की प्रशासन की अनुमति​ है. हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार के मेले की अनुमति नहीं है. एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि हमारी तरफ से मंदिरों में दर्शन करने श्रद्धालु जा सकते हैं. हालांकि एक बार में 50 से अधिक श्रद्धालुओं को ही दर्शनों की अनुमति दी गई है. हालांकि कोरेाना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लोगों से अपील की जाती है कि नियमों का पालन करें और मास्क पहनकर जाएं. इसके अलावा मंदिर प्रबंधन अगर मंदिरों के पट बंद रखना चाहते हैं तो वो इसके लिए स्वतंत्र हैं. कोविड के नियमों का पालन सभी को करना है.

मंदिर प्रबंधन बोले—आनलाइन ही होंगे दर्शन
सावन के सोमवारों पर भले ही प्रशासन ने एक बार में 50 श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दे दी हो लेकिन आगरा के प्रमुख शिवालयों के महंतों ने एक अलग मिसाल कायम की है. कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी महंतों ने श्रद्धालुओं सोमवार को मंदिर के पट बंद रखने का निर्णय लिया है. इस संबंध में मनकामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेशपुरी, कैलाश महादेव मंदिर के महंत गौरव गिरि, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत सुनील नागर व पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने बताया कि चारों सोमवारों पर कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा.  आनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जाएगी. श्रद्धालु अपने घरों पर अथवा घर के समीप मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

बिगलीक्स

Agra News: Amul Butter rate hike, Short in market

आगरालीक्स आगरा में अमूल बटर शॉर्ट, रेट भी बढ़े, जानें क्या है...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में आ रही लगातार गिरावट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!