आगरालीक्स..(.Aligarh News 27th July)बच्चे चोरी कर अमीर निसंतान दंपती को बेचने वाला बडा गिरोह पकडा, छह मासूमों को अपनी मां मिली, आगरालीक्स, अलीगढ़लीक्स पर दो साल की मासूम को चोरी करने का मामला उठाया था, इसके बाद पुलिस कार्रवाई में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह को पकडा, पुलिस ने नौ महिलाओं सहित 16 गिरोह के सदस्य पकडे हैं।
अलीगढ़ के क्वार्सी बाईपास पर सरोज नगर कॉलोनी के पास झोपडी से 22 जून की रात को दो साल की मासूम बच्ची गायब हो गई थी, इसकी पुलिस जांच कर रही थी, इसी दौरान बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का पता चला।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में वर्तमान में चलाये जा रहे ऑपरेशन खुशी के तहत जनपद अलीगढ़ में बच्चा चोरी की लगातार घटित हो रही घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार थाना महुआखेड़ा मय फोर्स के बोरना तिराहे पर चैकिंग कर रहे थे। संदिग्ध मोटर साइकिल को रोका गया तो उक्त तीनों व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने घेर घोट कर पकड़ लिया तो पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दुर्योधन व अनिल व शुभम बताया । उक्त अभियुक्तों से गहनता से पूछताँछ करने पर बताया कि आज हम बच्चा चुराने आये थे एवं इससे पहले भी हमने कुछ बच्चे चोरी किये हैं, जिन बच्चों को हम कुछ रूपयों के लाभ के लिए व्यक्तियों को बेंच देते हैं । कुछ बच्चे हमने कुछ समय पहले चोरी किये थे जिनको हम बरामद करा देंगे ।
बच्चे किए बरामद
प्रभारी निरीक्षक थाना महुआखेड़ा जनपद अलीगढ़ मय फोर्स रवानाशुदा होकर गंगा नगर कालोनी थाना गाँधीपार्क निवासी बबली के घर से 02 बच्चे,01 बच्चा बाबा कालोनी से आकाश के घर से, 01 बच्चा खैर से संजय गोयल के घर से, 01 बच्चा देहलीगेट से जाहिद के घर से बरामद किया गया ।
यहां से चोरी किए बच्चे
अब तक गाजियाबाद कि थाना क्षेत्र साहिबाबाद व विजय नगर से चुराए गए 02 बच्चे तथा अलीगढ़ के थाना क्षेत्र गांधी पार्क से चुराए गए 02 बच्चे व महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र से चुराए गया 01 बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-दुर्योधन पुत्र ठाकुरदास निवासी वर्तमान गंगा नगर कालोनी रैंज हिल्स स्कूल के पीछे थाना गाँधीपार्क,अलीगढ़ स्थायी पता-ग्राम अनारपुर थाना भिरज जनपद एटा ।
2-अनिल पुत्र रामचन्द्र वर्तमान पता सेक्टर 05 एम0फोर0यू0 सिनेमा हॉल के पास साहिबावाद गाजियाबाद, स्थायी पता वार्ड नं0 03 मोहल्ला बजरिया गडरिया, सागर मध्यप्रदेश।
3-शुभम पुत्र रामखिलाडी मोहल्ला हसायन जिला हाथरस।
4-धर्मवीर उर्फ धोनी पुत्र ठाकुरदास निवासी गंगा नगर थाना गांधीपार्क अलीगढ
5-आकाश पुत्र धर्मपाल निवासी धनीपुर टीचर कालोनी थाना महुआ खेडा अलीगढ।
6-संजय गोयल पुत्र जयप्रकाश गोयल निवासी सोमना रोड खैर मो0 रतीभान अलीगढ।
7-बबली पत्नी स्व0 कुशलपाल नि0 गगानगर कालोनी थाना गांधीपार्क अलीगढ।
8-नेहा पत्नी स्व0 अशोक कुमार निवासी अहीरपाडा भीम नगर थाना हरदुआगंज अलीगढ
9-रश्मी पत्नी दुर्योधन निवासी गंगानगर कालोनी थाना गांधीपार्क अलीगढ।
10-चांदनी उर्फ राजकुमारी पत्नी मोहल्ला रामपुर गभाना दखल मार्केट गभाना अलीगढ
11-अनीता पत्नी धर्मवीर उर्फ धोनी निवासी गंगानगर कालोनी थाना गांधीपार्क अलीगढ।
12-रेखा देवी पत्नी सोनू कुमार निवासी जंहागीराबाद हरदुआगंज अलीगढ।
13-गुलफ्शा उर्फ गुल्लू पत्नी इशरार निवासी जीवनगढ़ गली नं0 1 थाना क्वार्सी,अलीगढ़
14-जाहिद पुत्र मौ0 साकिर निवासी हाथीपुल के पास थाना देहलीगेट,अलीगढ़
15-रूकसार पुत्री निजाम निवासी सराय रहमान रसलगंज थाना बन्नादेवी,अलीगढ़
16-हाजरा पत्नी मौ0 हसन निवासी शाहजमाल थाना देहलीगेट,अलीगढ़