आगरालीक्स .(Agra News 27th July)..आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, एक की मौत।
आगरा में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह टैक्सी कार नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। एक्सप्रेस वे पर मथुरा के नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 60 के पास कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 30 साल के पंकज शर्मा निवासी बहरामपुर खास जिला मेरठ की मौत हो गई।
चालक घायल
हादसे में कार चालक कालू निवासी बलेनी जिला बागपत घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।