नईदिल्लीलीक्स… (27 July 2021)पोर्न फिल्म मामले में गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा को देख बुरी तरह बिफरी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी। बोलीं, क्या नहीं है हमारे पास, फिर ये सब क्यों किया।
सब कुछ है हमारे पास, फिर ये सब क्यों किया
पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी परेशान हैं। उन्हें मीडिया और सोशल मीडिया कई तरह के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। अभी पिछले दिनों जब मुंबई पुलिस राज कुंद्रा को उनके घर लेकर गई तो ये देख शिल्पा शेट्टी के आंसू निकल पड़े। इसके बाद उन्होंने पुलिस के सामने ही राज कुंद्रा को खरी खोटी सुनाई। वह उन पर बुरी तरह बिफर पड़ीं। बस एक ही सवाल किया कि क्या नहीं है हमारे पास। सब कुछ तो है। भगवान से सब कुछ दिया है। फिर ये सब करने की जरूरत क्यों पड़ी। बताओ, ऐसा क्यों किया।
शिल्पा शेट्टी के खिलाफ नहीं मिला सुबूत
मुंबई पुलिस के साथ ही मुंबई प्रॉपर्टी सेल भी जांच कर रही है। अब तक शिल्पा शेट्टी के घर पर उनसे करीब दो बार पूछताछ की जा चुकी है। मुंबई पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अभी तक शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिला है। यह भी जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह पति के साथ अपराध में संलिप्त थीं या नहीं। मुंबई पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है। शिल्पा की कोई भूमिका नहीं मिली है।
शिल्पा ने कंपनी से इस्तीफा क्यों दिया, इसकी भी जांच जारी
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की कंपनी वियान से इस्तीफा दे दिया था। अब पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि शिल्पा शेट्टी ने इस्तीफा क्यों दिया। ऐसी कौन सी वजह थी कि शिल्पा को कंपनी छोड़नी पड़ी।
राज कुंद्रा नहीं कर रहे सहयोग
मुंबई पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनकी रिमांड बढ़ाने के लिए पुलिस कोर्ट से फिर से आग्रह करेगी। वहीं राज कुंद्रा ने बांबे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है।